उड़ते ही क्रैश हो गया प्लेन, बन गया आग का गोला, कई की मौत, रूह कंपा देगा हादसे का VIDEO, अलर्ट जारी….
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
उड़ते ही क्रैश हो गया प्लेन, बन गया आग का गोला, कई की मौत, रूह कंपा देगा हादसे का VIDEO, अलर्ट जारी….
अमेरिका से भयंकर प्लेन हादसे की खबर सामने आ रही है. लुइसविले मुहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद ही UPS कार्गो प्लेन बड़े हादसे का शिकार हो गया. विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया और उसमें भीषण आग लग गई. हादसे में अबतक 3 लोगों की मौत की खबर है और 11 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है.
UPS एक पार्सल कंपनी है. अधिकारियों ने बताया कि UPS की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलूलू के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
अमेरिका में छोटा प्लेन क्रैश। भयावह दृश्य pic.twitter.com/1Av920j4zq
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) November 5, 2025
फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने बताया कि हादसा 4 नवंबर को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 5.15 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार विमान टेकऑफ के लिए रनवे छोड़कर महज 175 फीट की ऊंचाई पर ही पहुंचा था. इसके बाद वो तेजी से नीचे आ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना के वक्त विमान में करीब 25,000 गैलन जेट ईंधन था.
FAA के यह भी बताया कि UPS का यह McDonnell Douglas MD-11 विमान 1991 में बनाया गया था. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की अगुवाई में हादसे की जांच की जा रही है.
सोशल मीडिया पर विमान हादसे के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें प्लेन क्रैश होते ही उसमें भीषण आग लगते ही और फिर काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है. दुर्घटना के बाद पुलिस ने एयरपोर्ट से 8 किमी के दायरे में सभी इलाकों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का अलर्ट जारी कर दिया है. इसका ये मतलब है कि यहां लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही राहत और जांच कार्य में बाधा ना आए, इसलिए ‘फर्न वैली’ और ‘ग्रेड लेन’ के बीच का रास्ता भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.
गवर्नर बेशियर ने कहा, “हम सभी केंटकी निवासियों से हादसे में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं.” उन्होंने जानकारी दी कि हादसे के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया हैं. घटनास्थल पर अभी भी आग की लपटों और ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों की वजह से हालात खतरनाक बनए हुए है. वहीं, मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग का कहना है कि प्लान में मौजूद फ्यूल कई मायनों से गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है.
