आतंकियों ने आर्मी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग फिर हुई बड़ी कार्रवाई….
सांकेतिक फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)
आतंकियों ने आर्मी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग फिर हुई बड़ी कार्रवाई….
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) के चार आतंकियों को मार गिराया गया है. इस कार्रवाई को भारतीय सेना ने अंजाम दिया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.
अधिकारियों के अनुसार, “आतंकियों ने मणिपुर के चुराचांदपुर से लगभग 80 किलोमीटर पश्चिम में खानपी गांव में सेना की टुकड़ी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की.”
अधिकारियों ने आगे कहा, “सुरक्षा बलों और यूकेएनए के सशस्त्र कैडरों के बीच गोलीबारी हुई. सेना ने ‘खानपी’ नाम का खुफिया ऑपरेशन चलाया गया और चार आतंकियों को मार गिराया.”
बता दे कि हाल के दिनों में इस संगठन की तरफ से कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया. इनमें एक गांव प्रमुख की हत्या, स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने और क्षेत्र में शांति भंग करने के प्रयास शामिल है. इसके बाद ही सेना की तरफ से आज की कार्रवाई की गई.
सेना ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है तथा आस-पास के क्षेत्रों में तलाशी ली जा रही है.
IANS
