विमान में यात्री ने किया ऐसा काम कि मच गया हड़कंप, हिरासत में लिया गया

Plane Private Jet Depositphotos_784593268_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

विमान में यात्री ने किया ऐसा काम कि मच गया हड़कंप, हिरासत में लिया गया

 

वाराणसी के लाल बहादुर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को कुछ ऐसा हुआ कि सब चौंक गए. यहां एक यात्री ने कथित तौर पर विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की. ऐसा तब हुआ जब अकासा एयरलाइंस का विमान टेकऑफ के लिए रनवे की तरफ बढ़ रहा था.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, क्रू मेंबर्स ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यात्री को ऐसा करने से रोका. इसके बाद पायलट को सूचना दी गई. पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और विमान को एप्रन क्षेत्र में वापस लाया गया.

इसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया. वही यात्रियों को विमान से उतार कर उसका निरक्षण किया गया. यह घटना सोमवार शाम की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्री की पहचान जौनपुर निवासी सुजीत सिंह के रूप में हुई है.

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अकासा एयरलाइंन विमान मुंबई से शाम 4 बजे उड़ान भर कर शाम ६:20 बजे वाराणसी पहुंचा फिर यहां से इस फ्लाइट को शाम 6:45 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था. शाम 6:45 बजे पायलट ने एटीसी से संपर्क किया और एप्रन क्षेत्र से विमान रनवे की तरफ बढ़ गया.

इस दौरान केबिन क्रू के सदस्यों ने देखा कि एक यात्री इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश कर रहा है. क्रू ने इस बारे में तुरंत पायलट को बताया और फिर एटीसी को सूचना दी गई. विमान को एप्रन क्षेत्र में वापस लाया गया. यहां विमान को चारों तरफ से घेर लिया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया. क्रू के सदस्यों ने युवक को सुरक्षाबलों को सौंप दिया. उसने अपनी पहचान सुजीत सिंह के रूप में दी. वह मुंबई जा रहा था. उससे पूछा गया कि उसने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश क्यों की. अब इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

अकासा एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक राजेश राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे क्रू ने बहुत ही पेशेवर तरीके से स्थिति को संभाला. सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया गया. जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट को सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!