‘कोबरा’ सांप को घर ले आया शख्स और खेलने लगा तभी सांप ने जीभ पर उड़ेल दिया जहर….., VIDEO

snake-gee05045d1_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

‘कोबरा’ सांप को घर ले आया शख्स और खेलने लगा तभी सांप ने जीभ पर उड़ेल दिया जहर….., VIDEO

 

सहारनपुर के तितरो थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हिला दिया. खेत से लौटे 52 वर्षीय किसान रामकुमार की मौत कोबरा के डसने से हो गई. इस हादसे की वजह बनी उसकी खतरों से खेलने की आदत. अत्यंत जहरीले कोबरा ने उसे हाथ और जीभ पर डसा, जिससे उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों के मुताबिक, रामकुमार को खेत की झाड़ियों में एक काले रंग का कोबरा सांप दिखाई दिया. डरने की बजाय उसने सांप को पकड़ लिया और घर ले आया. परिवार और पड़ोसी बार-बार मना करते रहे, मगर रामकुमार इसे अपनी बहादुरी मानते हुए हंसता रहा. वह सांप को हाथ में कभी उसे हवा में लहराता, तो कभी परिजनों को डराता.


 

खेलते-खेलते जब रामकुमार ने सांप को अपने चेहरे के पास लाने की कोशिश की, तभी कोबरा ने झपट्टा मारते हुए पहले उसके हाथ पर और फिर जीभ पर ज़हर उंडेल दिया. अत्यंत जहरीले कोबरा के डसने से जहर तेजी से फैला. परिवार ने कई जगह इलाज कराया पर जान नहीं बची. यह घटना उसकी लापरवाही का दुखद परिणाम है.

इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया, जिसमें रामकुमार को काले रंग के कोबरा को हाथ में लेकर बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव वालों के अनुसार, रामकुमार को बचपन से ही सांप पकड़ने का शौक था. पहले भी कई बार सांपों ने उसे डसा था.

लेकिन इस बार रामकुमार की जहरीले कोबरा ने उसकी जान ले ली. इस बार उसने जो कोबरा पकड़ा था, वह अत्यंत जहरीला था. ज़हर शरीर में तेजी से फैल गया और कुछ ही समय में उसने रामकुमार की हालत बिगाड़ दी. परिवारजन उसे देसी उपचार और सपेरों के पास भी लेकर गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

बताया गया कि यह कोबरा प्रजाति का अत्यंत विषैला सांप था. हालत में कोई सुधार न होने पर परिजन उसे गंगोह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि रामकुमार की मौत हो चुकी है. रामकुमार की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!