गली में खेल रहे 2 साल के मासूम को स्कूल वैन ने रौंदा, सहम गए लोग, ड्राइवर….. VIDEO

muzaffarnagar

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

गली में खेल रहे 2 साल के मासूम को स्कूल वैन ने रौंदा, सहम गए लोग, ड्राइवर….. VIDEO

 

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दर्दनाक घटना घटी है. यहां ढाई साल के एक मासूम की स्कूली वैन की चपेट में आकर मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चों को लेने के लिए स्कूली वैन गांव पहुंची थी.

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्चा पहले तो वैन की दिशा में आगे बढ़ता है और फिर उसके सामने आ जाता है. इस दौरान वैन चालक बच्चे को देख नहीं पाता और वह वाहन को आगे बढ़ा देता है. इस कारण वह वाहन से कुचल जाता है. आस-पास मौजूद लोग बच्चे की चीख सुनकर सिहर उठते हैं.

इसके तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे का नाम केशव है और वह ढ़ाई साल का था.

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना इतनी तेजी से हुई कि बच्चे को बचाने का मौका ही नहीं मिला. मासूम की मौत से इलाके में मातम पसर गया है. उसके परिजन शोक में डूब गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!