“उसके दांत चूहे जैसे हैं, आए दिन झगड़ा करता है और नाक काटकर अलग कर देता है…..” जनता दरबार में पहुंची अनोखी शिकायत तो डीएम ने…..

dm kanpur

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट : Chat GPT)

The Hindi Post

“उसके दांत चूहे जैसे हैं, आए दिन झगड़ा करता है और नाक काटकर अलग कर देता है…..” जनता दरबार में पहुंची अनोखी शिकायत तो डीएम ने…..

 

यूपी के कानपुर से हैरान करने वाला मामला आया है. यहां कुछ ग्रामीण जिला मजिस्ट्रेट के ऑफिस में एक व्यक्ति की शिकायत लेकर पहुंचे कि वह लोगों पर हमला कर उनकी नाक काट देता है. इस शिकायत के समाधान के लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला कानपुर के थाना ककवन क्षेत्र के एक गांव गुमानीपुरवा का है. यहां के कुछ ग्रामीण शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे. वे एक शख्स की शिकायत लेकर आए थे. उनका कहना था कि गांव का एक शख्स जिसका नाम अलवर है वह लोगों पर हमला कर उनकी नाक काटकर अगल कर देता है. उन्होंने बताया कि अलवर के दांत चूहों से भी ज्यादा पैने हैं. वह आए दिन लोगों से झगड़ा करता है और जो उसका विरोध करता है उसकी नाक काटकर अलग कर देता है. अगर कोई अपनी नाक बचा लेता है तो अलवर उसका अंगूठा चबा जाता है.

गांव वालों की यह शिकायत सुनकर डीएम जीतेंद्र प्रताप सिंह और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. अपनी बात को सिद्ध करने के लिए ग्रामीण उन पीड़ितों को भी साथ लाए थे जिन पर अलवर ने हमला किया था. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!