क्लास में पोर्न दिखाते थे सर, साथ में……., सरकारी टीचर पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप…. मामला दर्ज

Classroom View Depositphotos_848447000_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo | Credit: Deposit Photos)

The Hindi Post

क्लास में पोर्न दिखाते थे सर, साथ में……., सरकारी टीचर पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप…. मामला दर्ज

 

भिंड (मध्य प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल के टीचर पर क्लास में छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का गंभीर आरोप लगा है. शिक्षक पर छात्राओं ने आपत्तिजनक हरकतें करने का भी आरोप लगाया है.

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक कक्षा में पढ़ाने के दौरान उन्हें मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाता है और साथ ही आपत्तिजनक हरकतें करता है. इस बारे में जब उन्होंने घर पर बताया तो अभिभावक आग बबूला हो उठे. उन्होंने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रिंसिपल से इस बारे में शिकायत की.

आपको बता दे कि यह मामला देहात थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का है. तीन छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शिक्षक का नाम रामेंद्र सिंह कुशवाहा है. देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने मीडिया को बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!