कौन है ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ का वो ‘रिश्तेदार’ जिनको उसने जेल में लगाया टीका और खिलाई मिठाई…?

muskaan single

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

कौन है ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ का वो ‘रिश्तेदार’ जिनको उसने जेल में लगाया टीका और खिलाई मिठाई…?

 

‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ फिर से सुर्खियों में है. इस बार उसके भाई-दूज मनाने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्कान ने अपने “भाई” को टीका किया और मिठाई खिलाई. बता दे कि मुस्कान मेरठ जेल में बंद है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपने पति की हत्या करने की आरोपित मुस्कान ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा को टीका किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान के अलावा 26 अन्य महिला बंदियों से जेल में टीका कराने कोई नहीं आया था इसलिए इन बंदियों ने जेल अधीक्षक को भाई के तौर पर टीका किया. जेल अधीक्षक ने सभी को मिठाई वितरित की. इस दौरान महिला बंदी भावुक नजर आईं.

भाई दूज वाले दिन सुबह से ही जेल के बाहर लंबी कतार लग गई थी. बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाई और आरती की थाली लेकर पहुंची थी. वही कई भाई भी अपनी बहनों से टीका करवाने के लिए यहां आए थे. सुरक्षा जांच के बाद ही इन लोगों को भीतर जाने की अनुमति मिली.

इनमें से कुछ महिला बंदियों से मिलने कोई नहीं आया था. उन्हीं में से एक थी मुस्कान. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेल प्रशासन ने तय किया कि जिन महिला बंदियों से मिलने कोई नहीं आया उन्हें भी भाई दूज का त्यौहार मनाने का मौका मिलना चाहिए. इस दौरान महिला बंदियों ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को तिलक किया और मिठाई खिलाई. अधिकारी ने भी उन्हें मिठाई वितरित की.

मुस्कान पर आरोप है उसने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर शव को नीले ड्रम में डाल कर छुपा दिया था. दोनों ने शव पर सीमेंट का घोल डाल दिया था. इसके बाद मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड पहाड़ों पर घमने चले गए थे. बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!