बहुत ही दर्दनाक: बस में आग लगने से 11 यात्री जिंदा जले, वाहन हुआ स्वाहा

bus catches fire in Andhra 12 dead Oct 24 IANS (2) (1)

इसी बस में आग लगने से 12 यात्रियों की मौत हुई है, वाहन भी पूरी तरह जल गया है (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

बहुत ही दर्दनाक: बस में आग लगने से 11 यात्री जिंदा जले, वाहन हुआ स्वाहा

 

Hyderabad-Bangalore Bus Tragedy: आंध्र प्रदेश के करनूल में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई. प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा संचालित यह बस हैदराबाद से बेंगलुरू जा रही थी और इसमें 41 यात्री सवार थे. तभी बस एक दोपहिया वाहन से टकरा गई और उसमें आग लग गई. आग के कारण 11 यात्री झुलस गए औऱ उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

आग लगने के बाद 19 यात्री बस की खिड़की तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे. पुलिस ने कहा कि हादसा सुबह करीब 3:30 बजे उल्लिंडाकोंडा के निकट करनूल जिले में हुआ.

करनूल की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ए. सिरी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बस में 41 यात्री थे और 21 की पहचान कर ली गई है. इनमें से 11 को करनूल के अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया. उन्होंने आगे कहा कि हमें 11 शव बरामद हुए हैं और 9 यात्रियों के बारे में पता लगाना बाकी हैं.

यह बस हैदराबाद से रात साढ़े दस बजे चली थी और सुबह करीब साढ़े तीन बजे नेशनल हाईवे नं. 44 पर एक दोपहिया वाहन से टकरा गई. वाहन बस के नीचे फंस गया और ऐसा माना जा रहा है कि इसी के कारण चिंगारियां उठीं जो आग के शोलों में बदल गईं.

जीवित बचे यात्रियों ने कहा कि दोपहिया वाहन बस के नीचे फंसने के बाद करीब 300 मीटर तक घिसटता चला गया था. हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे. एक यात्री ने बताया कि जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने लोगों को चीखते चिल्लाते सुना. आग लगी हुई थी और वह खिड़की तोड़कर बस से बाहर निकले और जिंदा बच गए.

जीवित बचे यात्रियों में से एक ने बताया कि चंद मिनटों में ही पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई थी. जब तक कि अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचते तब तक बस पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

जिला कलेक्टर ने कहा कि अभी इस बात की पुष्टि होना बाकी है कि क्या बस ने दोपहिया वाहन में चक्कर मारी थी या फिर इसके उलट हुआ था. दोपहिया वाहन बस के नीचे फंस गया था जिसके बाद ईंधन रिसने लगा और वाहन के घसिटने के कारण आग लग गई.

डीआईजी कोया प्रवीण ने कहा, “बस का फ्यूल टैंक सुरक्षित है. आग दो पहिया वाहन के फ्यूल टैंक से शुरू हुई. थोड़ी देर में आग तेजी से फैल गई.”

डीआईजी ने आगे कहा कि दो ड्राइवरों में से एक उनकी हिरासत में हैं जबकि दूसरे को ढ़ूंढा जा रहा है. पुलिस ने कहा कि बस में सवार ज्यादातर यात्री हैदराबाद के रहने वाले हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शवों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा.

 

Hindi Post Web Desk (Inputs: IANS)


The Hindi Post
error: Content is protected !!