पाकिस्तान के हवाई हमले में मारे गए तीन अफगान क्रिकेटर्स, अब अफगानिस्तान ने उठाया यह कदम
पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवई हमले किए गए जिसमें तीन अफगानी क्रिकेटर्स समेत 8 लोग मारे गए. वहीं हमले में सात लोग इंजर्ड भी हुए. अफगानी खिलाड़ी पक्तिका प्रांत की राजधानी शराना में एक फ्रेंडली मैच खेलकर घर लौट रहे थे, तभी वो इस हमले की चपेट में आ गए. पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बड़ा फैसला लिया है.
एसीबी ने पाकिस्तान में होने वाली आगामी टी20 त्रिकोणीय सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच यह सीरीज 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में प्रस्तावित थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब किसी दूसरी टीम को इस सीरीज में शामिल करना चाहता है.

पाकिस्तान के हवाई हमले में मारे गए तीन अफगान क्रिकेटर्स (फोटो: आईएएनएस)
