करवाचौथ के मौके पर डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

Barnala Heart Attack Case (1)

स्क्रीनग्रैब (वायरल वीडियो से लिया गया)

The Hindi Post

करवाचौथ के मौके पर डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

 

 

बरनाला: पंजाब के बरनाला जिले में करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार बड़ी अनहोनी घटना में बदल गया। तापा कस्बे में अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रहीं 59 साल की आशा रानी की नाचते-गाते अचानक दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम को हुई। जब वह अन्य महिलाओं के साथ पंजाबी गानों पर थिरक रही थीं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा-पाठ के बाद महिलाएं चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इसी त्योहार के मौके पर बरनाला में आशा रानी अपने पड़ोस की अन्य महिलाओं के साथ करवा चौथ मना रही थीं। सब मिलकर पंजाबी गानों पर नाच रही थीं। तभी अचानक आशा रानी को चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। उनके पड़ोसियों ने फौरन उन्हें उठाया और पास के अस्पताल ले गए। लेकिन अफसोस अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

रिश्तेदारों के अनुसार, वह और पड़ोस की अन्य महिलाएं डीजे सिस्टम पर बज रहे पंजाबी गानों पर नाचकर करवा चौथ का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुई थीं। कार्यक्रम के दृश्यों में पीली साड़ी पहने आशा रानी ज़मीन पर गिरने से कुछ पल पहले नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यह घटना हुई, तब पूरा ग्रुप एंजॉय योर सेल्फ गाने पर डांस रहा था।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी बनाया गया था जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी दुखी हैं और आशा रानी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!