बंदर ने पेड़ से की नोटों की बारिश, उड़ाए 500-500 के नोट, लोगों में मच गई लूट, कहां से आया इतना पैसा…? VIDEO

monkey (1)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन ग्रैब

The Hindi Post

बंदर ने पेड़ से की नोटों की बारिश, उड़ाए 500-500 के नोट, लोगों में मच गई लूट, कहां से आया इतना पैसा…? VIDEO

 

 

यूपी के प्रयागराज में गंगानगर जोन के सोरांव तहसील में बंदर का अजीबोगरीब कारनामा आया सामने है. बंदर ने पेड़ पर चढ़कर 500-500 रुपये के नोट लुटाए. पेड़ से नोटों की बारिश होते देख लोग उसे बटोरने लगे. पेड़ से नोटों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, सोरांव तहसील के आजाद सभागार के सामने एक युवक ने बाइक खड़ी की थी. वह किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था. बाइक की डिग्गी में उसने एक झोले में रुपये रखे थे. वह बाइक के आस-पास ही मौजूद था. युवक के जरा ओझल होते ही एक बंदर बाइक के करीब पहुंच गया. बंदर ने बाइक की डिग्गी खोली और एक बैग निकाल लिया. लोग जब बैग वापस लेने के लिए दौड़े तो उसे लेकर वह नजदीक के पीपल के पेड़ पर चढ़ गया.


 

लोग बैग लौटाने के लिए नीचे से शोर मचाते और ईंट पत्थर मारते रहे. लेकिन बंदर ने बैग लौटने के बजाय बैग खोला और बैग के अंदर रखे पॉलिथीन से रुपये निकालने लगा. पेड़ पर बैठकर बंदर मजे से 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा. पेड़ के नीचे मौजूद लोगों ने नोट बटोरेने. आस-पास मौजूद लोगों ने जो नोट बटोरे थे उसे युवक को वापस कर दिया. इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली. युवक की एक छोटी सी लापरवाही उसे बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती थी. हालांकि युवक ने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया.

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बंदर बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया और पोलीथीन में पैक रुपये खोलने लगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर के मुंह में नोटों का बंडल है. बंदर पैसे लेकर पेड़ की इस डाली से उस डाली तक जंप करता रहा.


The Hindi Post
error: Content is protected !!