पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा अफगानिस्तान, 58 सैनिकों को उतारा मौत के घाट

Zabihullah Mujahid chief spokesperson Taliban (1)

तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने बड़ा दावा किया है. तालिबान का कहना है कि उन्होंने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया हैं और 30 जवान घायल हुए हैं.

तालिबान शासन के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शनिवार रात को चलाए गए अभियान के दौरान 20 पाकिस्तानी सुरक्षा चौकियां नष्ट कर दी गईं. साथ ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के हथियारों को जब्त कर लिया गया.

मुजाहिद ने आगे बताया कि इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए नौ अफगान सैनिक शहीद और 16 अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के खिलाफ इस सैन्य कार्रवाई को सऊदी अरब और कतर के अनुरोध के बाद रोका गया हैं.

मुजाहिद ने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान में आईएसआईएस-के को मिली हार के बाद उसने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अपने ठिकाने बनाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा, “हमारी जानकारी में यह बात आई है कि ईरान और रूस में हुए हमले इन ही केंद्रों से योजनाबद्द किए गए थे.”

उन्होंने कहा, “हमने पाकिस्तानी सरकार से यह आग्रह किया कि आईएसआईएस-के सदस्यों को हमें सौंप दें पर उन्होंने ऐसा नहीं किया.”

तालीबान के प्रवक्ता ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने हमसे आग्रह किया था कि हम अपना एक प्रतिनिधिमंडल पास भेज दें (पाकिस्तान भेज दे) लेकिन हमारी सरकार ने इस आग्रह को ठुकरा दिया क्योंकि पाकिस्तान ने 9 अक्टूबर की रात को हमारे देश पर हमला किया था.

गुरुवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया था. इसका जवाब अफगानिस्तान ने शनिवार रात को दिया. अफगान सुरक्षा बलों ने डूरंड रेखा के करीब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया और कई सुरक्षा बलों को मार गिराया. इसके बाद से तनाव और बढ़ गया हैं.

मुजाहिद ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान की संप्रभुता के किसी भी उल्लंघन का जवाब हर कीमत पर दिया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!