बिहार में दो चरणों में होगी वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे

Gyanesh Kumar CEC (1)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए

The Hindi Post

बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले फेज का मतदान 6 नवंबर को होगा और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- “मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे.”

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे. शहरी क्षेत्रों में 13,911 और ग्रामीण क्षेत्रों में 76,801 बूथ होंगे. 1,044 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी.

सीईसी कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है. इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है. फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!