ये क्या ! शाम को था रावण दहन का कार्यक्रम पर सुबह ही धू-धूकर जलने लगा लंकेश, भव्य पुतले को आग लगाकर भागे….., VIDEO
फोटो वायरल वीडियो से ली गई है (स्क्रीनग्रैब: सोशल मीडिया)
ये क्या ! शाम को था रावण दहन का कार्यक्रम पर सुबह ही धू-धूकर जलने लगा लंकेश, भव्य पुतले को आग लगाकर भागे….., VIDEO
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रावण दहन का कार्यक्रम आज शाम के लिए प्रस्तावित है लेकिन उससे कई घंटों पहले ही लंकेश का पुतला धूं-धूं कर जलने लगा. जिसने भी यह नजारा देखा वो हैरान रह गया. दरअसल, आज सुबह कुछ शरारती तत्वों ने रावण के पुतले में आग लगा दी. इससे हड़कंप मच गया.
यह घटना भोपाल के बाग मुगलिया इलाके से सामने आई है. जलते हुए रावण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 6 बजे के करीब बिना नंबर की लाल रंग की गाड़ी से कुछ लोग मैदान में आए और उन्होंने रावण के पुतले में आग लगा दी.
गांजा फूक कर आए थे
रावण फूक कर निकल लिए..भोपाल में एक कपल सुबह-सुबह रावण का पुतला जलाकर भाग गया..#Bhopal #VijayaDasami pic.twitter.com/9ShypfsH9f
— Sagar Patoliya (@kathiyawadiii) October 2, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में तीन युवक और एक युवती सवार थे. पुतले में आग लगाने के बाद शरारती तत्व कार में बैठकर फरार हो गए.
इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. वे पुतले में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं. समिति के अनुसार, आज शाम को बड़ी संख्या में लोग रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने सुबह ही पुतले में आग लगा दी.
जानकारी के अनुसार, समिति ने मिसरौद थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. उस कार की तलाश की जा रही है जिससे शरारती तत्व मैदान तक पहुंचे थे.
Hindi Post Web Desk
