दो विमान आपस में टकराए, टक्कर से……, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर : Meta AI
दो विमान आपस में टकराए, टक्कर से……, VIDEO
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बुधवार की रात एक बड़ा हवाई हादसा टल गया. ला गार्डिया एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस की दो फ्लाइट्स आपस में टकरा गईं. एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 9:56 बजे हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक डेल्टा रीजनल जेट गेट की ओर बढ़ रहा था, जबकि उसी समय दूसरी डेल्टा फ्लाइट लैंडिंग के बाद गेट की तरफ आ रही थी. इसी दौरान दोनों के रास्ते टकरा गए और अचानक रीजनल जेट का पंख दूसरी फ्लाइट की नाक (nose section) से जा टकराया.
Two Delta regional jets were involved in a collision on the ground at LaGuardia Airport.
Delta flight DL5714 had just landed and was taxiing to its gate when another jet struck it.pic.twitter.com/SbnwselPNj
— Raw Reporting (@Raw_Reporting) October 2, 2025
टक्कर इतनी तेज थी कि रीजनल जेट का पंख टूटकर गिर पड़ा. एटीसी (Air Traffic Control) के ऑडियो के हवाले से कहा गया है कि पायलट्स ने स्थिति को तुरंत रिपोर्ट किया लेकिन तब तक हादसा हो चुका था. इस टक्कर के बाद यात्रियों में जबरदस्त दहशत फैल गई. एक CBS न्यूज प्रोड्यूसर, जो उस वक्त एयरपोर्ट पर मौजूद थे, ने बताया कि यात्रियों को अचानक जोर का झटका लगा और लोग डर के मारे उठ खड़े हुए. हालांकि, राहत की बात यह रही कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ. केवल एक यात्री के घायल होने की खबर सामने आई है. घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई.
सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही जिसने इस घटना को और सनसनीखेज बना दिया है. फोटो में साफ दिख रहा है कि एक विमान का पूरा पंख गायब है, जबकि दूसरी फ्लाइट का अगला हिस्सा बुरी तरह कुचला हुआ है. जिस विमान ने टक्कर मारी है उस पर नंबर 15480 साफ नजर आ रहा है. तस्वीरों में यात्री विमान से बाहर निकलते और रनवे पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं, क्रू मेंबर्स और सुरक्षा अधिकारी हालात को काबू में करने की कोशिश करते नजर आए. हालांकि, अब तक ला गार्डिया एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
