बु्र्का पहनकर लड़की से मिलने पहुंचा युवक और उसके बाद जो हुआ वो…., VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (क्रेडिट: सोशल मीडिया)
बु्र्का पहनकर लड़की से मिलने पहुंचा युवक और उसके बाद जो हुआ वो…., VIDEO
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के चोरखरी चौराहे पर एक शख्स की अजीबोगरीब हरकत ने लोगों को चौंका दिया. बुर्का पहने व्यक्ति को संदिग्ध हरकतों के कारण स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. नकाब हटाने पर सामने आया कि यह कोई लड़की नहीं बल्कि सुहेल नाम का एक लड़का है. मामला तूल पकड़ने पर भीड़ ने पुलिस को सूचित किया और युवक को हिरासत में ले लिया गया
चोरखरी चौहारे पर पिपरवारी गांव का रहने वाला सुहेल नाम का युवक बुर्का पहनकर एक लड़की से मिलने पहुंचा था. वह वहां किराए पर रह रही एक हिंदू लड़की से मिलने आया था. उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय लोगों ने उसे रोका और पूछताछ की. फिर लोगों के डराने धमकाने के बाद उसने अपना बुर्का निकाला तो लोग हैरान रह गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोरखरी चौराहे पर सुबह के समय एक बुर्का में आए शख्स की हरकतें संदिग्ध लगीं. उसकी चाल-ढाल और व्यवहार से आसपास के लोगों को शक हुआ. कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाकर उससे बातचीत की, लेकिन उसकी हड़बड़ाहट ने शक को और गहरा दिया. जब नकाब हटाया गया, तो सभी हैरान रह गए. बुर्के में सुहेल नाम का युवक था, जिसने बताया कि वह एक हिंदू लड़की से मिलने आया था.
उत्तर प्रदेश, देवरिया:
मोहम्मद सुहेल बुर्का पहनकर एक हिंदू लड़की से मिलने आया।
स्थानीय लोगों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लव जिहाद के लिए अपनी पहचान छिपाकर आया था। pic.twitter.com/jI4SFZubVn— Ocean Jain (@ocjain4) September 23, 2025
बुर्का उतारने पर युवक ने अपना नाम सुहेल बताया और बताया कि वह पिपरवारी का रहने वाला है. यहां एक हिंदू लड़की से मिलने आया था और पहचान छिपाने के लिए उसने बुर्का पहना था. सुहेल ने पूछताछ में बताया कि वह उसी लड़की से मिलने आया था, जिसके साथ वह पढ़ाई करता है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुहेल को हिरासत में लेकर थाने ले गए. पुलिस ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. अभी तक लड़की या उसके परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों ने इसे संदिग्ध मानते हुए लव जिहाद से जोड़ दिया. हालांकि पुलिस फिलहाल इन बातों से इनकार कर रही है.
