दर्दनाक ! नेशनल हाईवे पर बस और कार में हुई भयानक टक्कर, फट गया फ्यूल टैंक, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

accident

हादसे के बाद आग लगने से वाहन पूरी तरह जल गया / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

दर्दनाक ! नेशनल हाईवे पर बस और कार में हुई भयानक टक्कर, फट गया फ्यूल टैंक, एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

 

अलीगढ़ | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर कार और मिनी बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. भिड़ंत के बाद आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जल गए हैं. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एटा की ओर से आ रही कार व मिनी बस में आमने-सामने की टक्कर की सूचना है. कार का टायर फटने से हादसा होने की सूचना है. इसकी जांच कराई जा रही है.

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ईंधन टैंक फट गया जिससे आग लग गई और हादसा हो गया. आग तेजी से फैल गई और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. इसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई. दोनों वाहनों के मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

घटना होते ही स्थानीय नागरिकों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया जिससे कि हाईवे पर जाम न लगे. सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि कार में सवार परिवार मंदिर से दर्शन से लौट रहा था जिसमें महिलाएं और बच्चे भी थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में दो मासूम बच्चों की उम्र महज 5 और 8 साल थी. हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतकों के परिवारों वालों का पता लगाया जा रहा है.

घटना अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गोपी फ्लाईओवर के पास की है जहां तेज रफ्तार की वजह से दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं. हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात सहित दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. घायल व्यक्ति को अलीगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!