गरबा प्रैक्टिस के दौरान “किडनैप” हुई युवती, जमीन पर घसीटते हुए ले गए लोग, VIDEO
महिला को डांडिया प्रैक्टिस के दौरान किडनैप कर के ले जाते हुए / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
गरबा प्रैक्टिस के दौरान किडनैप हुई महिला, जमीन पर घसीटते हुए ले गए सुसराल और मायके वाले, लोगों ने बचाने की कोशिश की तो कट्टे से धमकाया, VIDEO
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गरबा प्रैक्टिस के दौरान छह लोगों ने सरेआम कट्टे की नोक पर एक युवती का अपहरण कर लिया. जानकारी मिली है कि विवाहिता का मायके और सुसराल वालों ने मिलकर किडनैप किया. पूरी घटना धर्मशाला और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रारंभिक जांच में पति, पत्नी और वो का कनेक्शन सामने आ रहा है.
घटना मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र के खानपुरा स्थित भावसार धर्मशाला की है. यहां शनिवार रात 10 बजे के करीब महिलाएं और युवतियां गरबा की प्रैक्टिस कर रही थीं. इसी दौरान दो महिलाएं और चार पुरुष धर्मशाला में घुसे. इनमें से एक के हाथ में कट्टा था. आरोपियों ने वहां मौजूद चंदा नाम की युवती को पकड़ा और घसीटते हुए बाहर ले गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बचाने की कोशिश करने पर अपहरणकर्ताओं ने महिलाओं को धक्का देकर हटाया.
मध्यप्रदेश –
मंदसौर में गरबा की प्रैक्टिस कर रही महिला का अपहरण। 4 पुरुष और 2 महिला आए। वो उसको जबरन घसीटकर गाड़ी में ले गए।पुलिस ने नाकेबंदी करके सबको पकड़ा। पता चला कि पति दारूबाज है, पत्नी को पीटता है। इससे तंग आकर वो दूसरे शख्स के साथ लिव इन में रहने लगी थी। किडनैप करने… pic.twitter.com/pOuSQ6WWlU
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 21, 2025
सूचना मिलते ही एसपी विनोद मीना ने तत्काल कई टीमों को सक्रिय किया. पुलिस ने घेराबंदी कर महज दो घंटे में युवती को सकुशल बरामद कर लिया. साथ ही, छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन वह अपने पति को छोड़कर मंदसौर में किसी अन्य युवक के साथ रह रही थी. इसी वजह से उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर अपहरण की साजिश रची थी.
एसपी विनोद मीना ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवती को सुरक्षित बरामद किया है.” फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अपहरण के पीछे की वजहों का खुलासा जल्द ही करने की बात कही है.
