भाजपा नेता को सब-इंस्पेक्टर से “मैंने आपको कही देखा है….” कहना पड़ा भारी, पुलिस अधिकारी ने बीजेपी नेता को जड़ा थप्पड़, दी गाली, एसपी ने….

Beat (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

यूपी के मिर्जापुर में तैनात एक दरोगा पर भाजपा नेता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगा है. दरअसल, भाजपा नगर पूर्वी के महामंत्री और वकील कृष्ण कुमार सिंह ने एसआई सुनील कुमार पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है. कृष्ण कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे बंक काउनंटर पर खड़े थे. इस दौरान एसआई सुनील कुमार वहां रूटीन चेकिंग करने आए.

कृष्णा कुमार ने कहा, “मैंने उन्हें देखते ही नमस्ते किया. इसके बाद मैंने उनसे कहा कि आपको मैंने पहले भी कहीं देखा है शायद एमएलसी के कार्यक्रम में. इस पर दरोगा ने कहा कि एमएलसी के कार्यक्रम में दरोगा नहीं कॉन्स्टेबल रहते हैं. इसके बाद मैंने कहा कि आप गाजीपुर के रहने वाले हैं तो उनका जवाब आया कि मैं बलिया का रहने वाला हूं. बस इसी बात पर दरोगा भड़क गए. उन्होंने बैंक में ही मुझसे अभद्रता करनी शुरू कर दी. कहने लगे कि कान पकड़कर माफी मांगो. मैंने कहा कि मैं यह नहीं करूंगा तो मुझे गाली देने लगे. इसके बाद मारपीट की. इसके बाद वह मुझे थाने ले गए. यहां उन्होंने मुझ से किसी अपराधी की तरह बर्ताव किया. मेरा फोन ले लिया. बाद में किसी तरह फोन मिला तो मैंने अपनी पार्टी के नेताओं को सूचना दी.”

घटना की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री सोहन श्रीमाली सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरना देना शरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई गुंडागर्दी करना चाहता है तो वो वर्दी उतारकर थाने के बाहर मार्केट में मिले. फिर दिखाएंगे गुंडई क्या होती है. किसी भाजपा कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा ने एसआई सुनील कुमार राय को निलंबित कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

 

Hindi Post Web Desk

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!