एनडीए सांसदों की कार्यशाला में आम आदमी की तरह अंतिम पंक्ति में बैठे नजर आए पीएम मोदी, इसका यह कारण आया सामने….
संसद परिसर में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने के दौरान पीएम मोदी सबसे आखिरी पंक्ति में बैठे नजर आए / (Photo credit : X/ @Drsbalwant)
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित कार्यशाला में में भाग लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला. उन्होंने साथी सांसदों के बीच अंतिम पंक्ति में बैठने का विकल्प चुना. पीएम मोदी एक सामान्य सांसद की तरह सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे हुए नजर आए.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यशाला में जब पीएम मोदी पहुंचे तो उन्होंने आगे की सीट छोड़कर पीछे की पंक्ति चुनी. इस दौरान उन्होंने एक साधारण सांसद की तरह कार्यक्रम में हिस्सा लिया और चर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई.
इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया. इससे यह संदेश गया कि भाजपा में हर सांसद और कार्यकर्ता समान है.
बीजेपी की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने एक्स पर किए एक पोस्ट में वर्कशॉप की कुछ तस्वीरें शेयर की है. इसमें वह पीछे की कतार में बैठकर वर्कशॉप में हिस्सा ले रही हैं. उनसे कुछ ही दूरी पर पीछे की कतार में अन्य सांसदों के साथ पीएम मोदी भी बैठे दिख रहे हैं.
भाजपा सांसद रवि किशन ने भी सेल्फी लेते हुए कार्यशाला में पीएम मोदी के सबसे आखिरी पंक्ति में बैठने की तस्वीर को एक्स पर शेयर किया है. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “एनडीए सांसदों की कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे. यही भाजपा की ताकत है जहां संगठन में हर कोई एक कार्यकर्ता है.”
आपको बता दे कि इस वर्कशॉप की योजना कई दिन पहले ही बना ली गई थी. इसमें पीएम मोदी के अलावा अमित शाह, जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल होंगे. अब तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पीएम मोदी आम कार्यकर्ता की तरह सबसे पीछे बैठकर मंच से होने वाले संबोधन को ध्यान से सुन रहे हैं.
वही कार्यशाला के दौरान भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों और दरों में कटौती (जीएसटी 2.0) के लिए धन्यवाद देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया. सांसदों ने कहा कि सरकार के फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी है और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचा है.
