लाल किले से चोरी एक करोड़ की कीमत के कलश की सुलझी गुत्थी, गिरफ्तार आरोपी ने किया सनसनीखेज दावा

KALASH

प्रतीकात्मक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

लाल किले से चोरी एक करोड़ के कलश की सुलझी गुत्थी, गिरफ्तार आरोपी ने किया सनसनीखेज दावा

 

 

दिल्ली में लाल किले के 15 अगस्त पार्क से चोरी हुए 1 करोड़ रुपये के सोने के कलश मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. CCTV फुटेज के आधार पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ से उसकी गिरफ्तारी हुई है. ये वही आरोपी है, जो सीसीटीवी में कलश को झोले में छिपाकर ले जाता दिख रहा था.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम भूषण वर्मा है. पुलिस पूछताछ में उसने दावा किया है कि एक नहीं, तीन कलश चोरी हुए थे. पुलिस ने एक कलश बरामद कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, बाकी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान में ये कीमती कलश (Gold Urn Stolen) विश्व शांति के लिए स्थापित किया गया  था. लेकिन उसी दौरान इसे चोरी कर लिया गया. चोरी हुआ कलश पूरी तरह सोने से बना है. कलश का वजन लगभग 760 ग्राम है. उसके ऊपर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए हैं.

लाल किले परिसर में जैन समुदाय का यह अनुष्ठान 15 अगस्त पार्क में चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा. कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए इस कलश को लेकर आते थे. बीते मंगलवार को कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आए थे. उनके स्वागत की अफरातफरी के बीच कलश गायब हो गया था.

पुलिस ने बताया था कि आरोपी कई दिनों से धोती-कुर्ता पहनकर अनुष्‍ठान स्‍थल के आसपास घूम रहा था. वह लोगों में घुल-मिल गया था. ऐसे में लोगों को उस पर शक नहीं हुआ. ओम बिड़ला के आयोजन स्‍थल से जाते ही उसने कलश पर हाथ साफ कर दिया था और झोले में रखकर निकल गया था. पुलिस ने आयोजन स्‍थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर उसकी पहचान की थी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!