500 में मौत का सौदा, शर्त लगाकर उफनाई नदी में कूदा युवक फिर जो हुआ वो रूह कंपा देगा…., VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo/Hindi Post)
बागपत जनपद में यूपी-हरियाणा सीमा पर बने निवाड़ा पुल पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पांच सौ रुपये की शर्त युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई. निवाड़ा गांव निवासी जुनेद अपने दोस्तों के साथ पुल पर पहुंचा था. वहां उसने पांच सौ रुपये की शर्त लगाकर यमुना नदी में छलांग लगा दी.
जुनेद के कूदते ही उसका बड़ा भाई जावेद भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन तेज धारा के बीच जुनेद डूब गया. जावेद ने बताया कि उसने पूरी कोशिश की लेकिन भाई को बचा नहीं सका.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे. करीब घंटों तलाश करने के बाद भी जुनेद का कोई सुराग नहीं लग सका.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने दोस्तों के बीच पांच सौ रुपये की शर्त लगाकर यह खतरनाक कदम उठाया था. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवास हालत में हैं.
Yamuna River, Baghpat, UP.
A video has surfaced showing two youths jumping into the Yamuna River after placing a bet of ₹500 on a life-risking challenge. The video, now viral, captures one of the youths leaping into the river after the bet. One of them, Junaid, has gone… pic.twitter.com/4CcuHojfaz
— Naveen Reddy (@navin_ankampali) September 4, 2025
