बेजुबान से दरिंदगी, शख्स ने कुत्ते का जबड़ा खींच कर उसे मार डाला, वीडियो हुआ वायरल
डॉग नेबच्चे को काटा तो गुस्साए पिता ने डॉग के जबड़े को फाड़कर मार डाला /( फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
बेजुबान से दरिंदगी, शख्स ने कुत्ते का जबड़ा खींच कर उसे मार डाला, वीडियो हुआ वायरल
उन्नाव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्ट्रीट डॉग ने 8 साल के बच्चे को दौड़ाया तो गुस्साए पिता ने कुत्ते को पकड़ लिया। फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला। पिता ने पहले तो 10 मिनट तक लगातार लाठियां बरसाईं। लहूलुहान कर दिया। इसके बाद कुत्ते की गर्दन पर पैर रखकर चढ़ गया और जबड़े में हाथ डालकर जिंदा चीरने की कोशिश की।
वहां से गुजर रहे लोगों ने पिता को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ पड़ा। गाली-गलौज और मारने की भी धमकी दी। जैसे-तैसे लोगों ने समझा-बुझाकर उसके चंगुल से कुत्ते का जबड़ा छुड़ाया। हालांकि, दर्द से तड़प रहे कुत्ते की कुछ देर बाद ही मौत हो गई।
शनिवार रात हुई इस घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। 47 सेकेंड के वीडियो में युवक कुत्ते का जबड़ा चीरने की कोशिश करता नजर आ रहा है। दूसरा 20 सेकेंड का। इसमें कुत्ता दर्द से तड़पता नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दही थाना क्षेत्र के कटियान वसीरतगंज गांव में वीरेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह लेदर फैक्ट्री में काम करता है। उनका 8 साल का बेटा रात 8 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक स्ट्रीट डॉग ने उसे दौड़ा लिया।
जान बचाने के लिए बच्चा घर की ओर चिल्लाते हुए भागा। इस दौरान वह गिर गया और उसका घुटना छिल गया। बच्चे की चीख सुनकर पिता वीरेंद्र बाहर आए। उन्होंने कुत्ते को वहां से खदेड़ा। बच्चे के घुटने से खून बहता देख उन्हें लगा कि कुत्ते ने उसे काट लिया है।
बस फिर क्या, वीरेंद्र लाठी लेकर घर से बाहर आए और कुत्ते को बेरहमी से पीटने लगे। कुत्ते पर 10 मिनट में 50 से अधिक बार लाठी मारी। कुत्ता जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बेजुबान के गले पर पैर रखकर दबाने का प्रयास किया। फिर जबड़े में दोनों हाथ डालकर जिंदा ही चीरने की कोशिश की। जबड़े के सहारे उठा लिया।
