आसाराम बापू लौट आया जेल, हाई कोर्ट से उसे मिला तगड़ा झटका !
आसाराम बापू लौट आए जेल, हाई कोर्ट ने दिया था तगड़ा झटका !
जोधपुर | यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा आसाराम बापू शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल लौट आया. उसने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद उसे जेल वापस जाना पड़ा.
जानकारी के अनुसार, आसाराम को कोर्ट ने पेरोल और अंतरिम जमानत दी थी. इस दौरान वह जेल से बाहर रह रहे थे. हालांकि, अब उनकी ओर से लगाई गई अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका को राजस्थान हाईकोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है.
इससे पहले, गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम को अंतरिम जमानत दे रखी थी जिसके आधार पर वह कुछ समय से जेल से बाहर थे. लेकिन, राजस्थान हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब उन्हें दोबारा जेल में ही रहना होगा.
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2013 में एक 16 वर्षीय लड़की ने आसाराम पर राजस्थान के जोधपुर के पास अपने आश्रम में उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. पीड़िता के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके कारण 31 अगस्त, 2013 को आसाराम को गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद, अप्रैल 2018 में जोधपुर की एक अदालत ने आसाराम को नाबालिग के बलात्कार के लिए दोषी ठहराया था और उसे भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
