पानी के तेज बहाव में बहने लगे विधायक जी, बारिश से प्रभावित क्षेत्र का लेने गए थे जायजा, मौत के मुंह….., हैरान करने वाला VIDEO आया सामने
पानी के तेज बहाव में बहने पर NDRF की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
पानी के तेज बहाव में बहने लगे विधायक जी, बाढ़ का लेने गए थे जायजा, मौत के मुंह….., हैरान करने वाला VIDEO आया सामने
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया नुकसान का जायजा लेने के लिए निकले. रास्ते में उन्हें एक उफनाया हुआ नाला पार करना पड़ा. इस दौरान पानी के तेज बहाव के कारण अचानक विधायक जी का बैलेंस बिगड़ गया. उन्हें एसडीआरएफ के जवानों ने रस्सी की मदद से नाला पार करवाया लेकिन उनका गनर तेज बहाव में अचानक बह गया. किस्मत अच्छी रही कि उसे भी कुछ दूर बह जाने के बाद बचा लिया गया.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि नाले में बहाव अधिक होने के कारण सुरेश गढ़िया कई बार असंतुलित हो जाते है. उन्हें असंतुलित होते देख उनका गनर उनके पास जाने लगता है लेकिन इसी दौरान उसका पांव फिसल जाता है और वह पानी के तेज बहाव में बहने लगता है.
उत्तराखंड- #बागेश्वर में BJP विधायक सुरेश गरिया उफनते नदी को SDRF की मदद से पार कर रहे थे
उन्हें सहारा देने के चक्कर में उनका गनर नदी में बह गया. लोग चिल्लाते रह गए- पकड़ो! पकड़ो!
गनर को कुछ सौ मीटर की दूरी पर नदी से निकाल लिया गया pic.twitter.com/AAJQYr9bfX
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 29, 2025
इस दौरान, विधायक तो किसी तरह नाला पार कर जाते है पर उनका गनर बहता चला जाता है. इससे अफरा-तफरी मच जाती है. चीख-चिल्लाहट के बीच बहते गनर को शुरूआत में तो बचाया नहीं जा सका लेकिन बाद में उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाले में बह गए सुरक्षाकर्मी का नाम पंकज नेगी है वह विधायक सुरेश गड़िया के साथ प्रभावित गांव गया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
