55 की उम्र में महिला ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, लोग हैरान, पति बोला, “गलती की सजा….”

udaipur
The Hindi Post

55 की उम्र में महिला ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, लोग हैरान, पति बोला, “गलती की सजा….”

 

उदयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के झाड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 55 वर्षीय महिला ने मंगलवार को अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया.

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम रेखा गलबेलिया है. उसके चार बेटों और एक बेटी की जन्म के बाद ही मौत हो गई थी. उसके बाकी के बच्चों में से पांच की शादी हो चुकी है और अब उनके भी बच्चे हैं.

रेखा के पति कवरा ने बताया कि उसके पास रहने के लिए मकान नहीं है. वह बड़ी मुश्किल से अपना जीवन-यापन कर रहा है. उसने कहा कि उसको अपने बच्चों को पालने के लिए सूदखोरों से पैसा उधार लेना पड़ता है. गलबेलिया परिवार कबाड़ बीनने का काम करता है. रेखा और उसका पति अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दे सका हैं.

कवरा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत उसे घर तो आवंटित हुआ था लेकिन उसके पास घर नहीं है क्योंकि जमीन उनके नाम पर नहीं है. इसलिए वह पूरे परिवार के साथ बेघर है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!