वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, 30 लोगों की मौत ….

landslide at Mata Vaishno Devi Shrine (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

कटरा | वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 14 अन्य लोग घायल हुए है. कई जगहों पर मलबा जमा होने और पत्थर गिरने से जम्मू-कटरा राजमार्ग बंद हो गया है.

भूस्खलन इंद्रप्रस्थ भोजनालय के करीब हुआ है. यह स्थान अर्धकुंवारी गुफा मंदिर के करीब है. भारी बारिश के कारण रेलवे ने 22 ट्रेनें रद्द कर दी है. हादसे के बाद से ही राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है.

एनडीएआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन के लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. लैंडस्लाइड की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है.

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए है. मौसम विभाग के अनुसार, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की संभावना पहले से बनी हुई थी. प्रशासन ने पहले ही तीर्थयात्रियों को सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी थी. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

दूसरी ओर मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू संभाग में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई.

अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद दो अन्य की भी मौत की जानकारी मिली थी.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!