ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने….

Greater Noida Case (1)

निक्फो और विपिन भाटी की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | निक्की हत्याकांड में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. पहले जहां आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार किया गया था अब कासना पुलिस ने उसकी मां और निक्की की सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, निक्की की हत्या के मामले में पहले से ही गिरफ्तार विपिन भाटी का रविवार को कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने एनकाउंटर किया था. बताया जा रहा है कि विपिन ने पुलिसकर्मी का हथियार छीनने और भागने की कोशिश की थी. इसके बाद ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में विपिन के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह मामला तब सामने आया था जब पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में लाई गई है. इस युवती को बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था पर बाद में उसकी मौत हो गई.

मृतक निक्की की आरोपी सास दयावती/ (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की.

आपको बता दे कि निक्की की शादी वर्ष 2016 में विपिन भाटी से हुई थी. विपिन भाटी ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

निक्की के परिजनों का आरोप है कि निक्की को पहले दहेज के लिए पीटा गया और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जला दिया गया.

निक्की की बड़ी बहन कंचन, जिसकी शादी भी उसी परिवार में हुई है, ने बताया कि निक्की को लगातार 36 लाख रुपए के दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. कंचन ने कहा, “उन्हें हमेशा शिकायत थी कि शादी में उन्हें मनचाहा सामान नहीं मिला. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर निक्की को बेरहमी से मारा गया. मुझे भी कई बार प्रताड़ित किया गया.”

कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया भाटी (दयावती), और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

अब पुलिस ने निक्की के पति के बाद सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!