अपनी कुर्सी से गुस्सा होकर उठ खड़े हुए डॉक्टर साहब, बोले-“आपके जैसे बहुत विधायक आए और गए…”, क्या है यह मामला ?, VIDEO
यूपी के गाजीपुर के विधायक बेदीराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक और सीएचसी डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है. वायरल वीडियो में दिखाया गया कि दोनों के बीच बहस इस कदर बढ़ गई कि सीएचसी डॉक्टर अपनी कुर्सी से उठकर विधायक से बोले, “आपके जैसे बहुत विधायक आए और गए. मुझे काम करना होगा करूंगा वरना इस्तीफा दे दूंगा.”
दरअसल, विधायक बेदीराम सीएचसी का निरीक्षण करने अचानक वहां पहुंच गए. अस्पताल की खराब व्यवस्था को देखकर वह डॉक्टर पर भड़क गए. वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि विधायक सीएचसी के डॉक्टर को फटकार लगाते हुए कहते हैं कि जब सरकार वेतन और संसाधन दे रही हैं, तो मरीजों को मुफ्त इलाज क्यों नहीं मिल रहा है.
वायरल वीडियो में विधायक बेदीराम डॉक्टर पर चिल्लाते हुए कहते हैं कि अस्पताल को कबाड़खाना जैसा बना दिया गया है. संसाधन होने के बावजूद मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. सभी मरीजों को बाहर से दवा लानी पड़ रही है. उन्होंने कहा जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि सभी दवा यहां से मुफ्त मिलेगी. उन्होंने मरीजों को कहा कि किसी को पैसे से दवा खरीदने की जरूरत नहीं है, अस्पताल में सारी दवाएं फ्री हैं.
पियरका चाचा तो कहे ही थे कि पीला गमछा डाल कर किसी भी सरकारी दफ़्तर में जाकर चिल्लाना, कोई बाल भी बाँका नहीं कर पाएगा
सुभासपा विधायक बेदी राम जी ने अपने पार्टी सुप्रीमो की बात का मान रखा और पहुचं गए #ग़ाज़ीपुर की CHC में…
लेकिन डाक्टर भी नाक वाला था, अरदब में बिल्कुल नहीं आया… pic.twitter.com/OQxnLmENWg
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) August 22, 2025
इसके बाद विधायक डॉक्टर से कहते हैं कि अस्पताल को तमाशा बना कर रखा है. तुमको बिल्कुल तमीज नहीं है गुटखा खाकर मुझसे बात कर रहे हो. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मंशा को लेकर तुम अभी भी काम कर रहे हो. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि मरीजों की स्टेटमेंट लेकर इस अस्पताल की व्यवस्था के बारे में सीएम को एक पत्र लिखें.
विधायक के व्यवहार को देखते हुए डॉक्टर गुस्सा गए और अपनी कुर्सी से उठकर बोले की अगर बात करनी है तो ठीक से करो. मैं सरकार की मंशा के अनुसार काम करता हूं. डॉक्टर ने गुस्से में कहा कि आपके जैसे बहुत विधायक आए और चले गए. मुझे नौकरी करना होगा तो करूंगा बरना इस्तीफा दे दूंगा.
