दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला

Rekha Gupta IANS (1) (1)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ है. साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ के दौरान एक व्यक्ति अचानक आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंकी जिसके कारण रेखा गुप्ता जमीन पर गिर गईं. फिलहाल हमला करने वाले शख्स को हिरासत में लिया जा चुका है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के तहत लोगों की शिकायतें सुन रही थीं. रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली में साप्ताहिक तौर पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. इसी क्रम में, बुधवार को वह लोगों की शिकायतें सुनने पहुंची थीं.

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आया था. जब वह मुख्यमंत्री के नजदीक पहुंचा तो वह चिल्लाने लगा और उसी दौरान रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने किया जिसने मुख्यमंत्री पर हमला करने से पहले उन्हें कुछ कागजात दिए थे.

हालांकि, हमले की अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. सीएम रेखा गुप्ता फिलहाल चिकित्सा निगरानी में हैं. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंच गए हैं.

फिलहाल, आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, इस घटना को उनकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है. घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!