चंद सेकंड में नदी में समा गया शिव मंदिर, लगातार हो रही तेज कटान, घटना का VIDEO आया सामने

temple collapses in Sharda river (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट (फोटो: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

चंद सेकंड में नदी में समा गया शिव मंदिर, लगातार हो रही तेज कटान, घटना का VIDEO आया सामने

 

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक प्राचीन शिव मंदिर महज कुछ ही सेकंड में शारदा नदी में समा गया. मंदिर के नदी में गिरने का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह मंदिर देखते ही देखते नदी में समा जाता है. इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीण भावुक होकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिले के निघासन थाना क्षेत्र के ग्रांट नंबर 12 गांव में गुरूवार को यह प्राचीन शिव मंदिर शारदा नदी में समा गया था. रिपोर्ट्स में आगे बताया गया है कि नदी का यह किनारा हमेशा से कटान की चपेट में रहा है.


गांव के लोगों ने मीडिया को बताया कि वे इस मंदिर में पूजा अर्चना करते थे और यह मंदिर उनके पूर्वजों ने बनाया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!