ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप, 27 साल की सेकेट्री की तारीफ में कहा- “होंठ ऐसे जैसे …”

The Hindi Post

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है. उनका बयान व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट को लेकर था. दरअसल, हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कैरोलिन की ऐसी तारीफ की कि बवाल मच गया. उन्होंने कैरोलिन के होंठों के लिए कहा कि उनके होंठ ऐसे हिलते हैं मानो, मशीन गन.

राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यूजमैक्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “वो एक स्टार बन चुकी हैं. वो चेहरा, वो दिमाग, वो होंठ… जिस तरह वो हिलते हैं, जैसे मशीन गन हो. वो वाकई एक शानदार इंसान हैं.”

ट्रंप द्वारा कैरोलिन की जिस तरह से व्यक्तिगत तारीफ की गई है वो कई लोगों को असहज लगी है. ट्रंप ने कैरोलिन को अब तक की सबसे बेहतरीन प्रेस सचिव भी बताया.

27 वर्षीय कैरोलिन लेविट ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली सचिव हैं. उनके निजी जीवन की बात करें तो वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनके इस प्लेटफॉर्म पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं. उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ कई फोटोज हैं. एक दिन पहले प्रेस ब्रीफिंग में लेविट ने राष्ट्रपति के लिए नोबेल पुरस्कार की मांग की थी.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!