इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री को दूसरे यात्री ने जड़ दिया थप्पड़, VIDEO वायरल
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Credit: EP)
इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री को दूसरे यात्री ने थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री अपने सहयात्री को बिना किसी उकसावे के थप्पड़ जड़ देता है.
थप्पड़ मारने वाले शख्स को कोलकाता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी टीम को हैंड ओवर कर दिया गया है. वहीं जिस शख्स के साथ बदसलूकी हुई वह रोने लगे. इस दौरान अन्य यात्री उसके समर्थन में आ गए और थप्पड़ मारने वाले यात्री से अपनी नाराजगी जताने लगे. इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट्स परेशान यात्री की मदद कर रहीं थीं.
A passenger gets a panic attack on a flight journey and another passenger who had no business whatsoever just slaps him.
Clearly a sense of privilege is consuming India ! It looks like he was deboarded which is appreciated 👍 pic.twitter.com/bbExuHVpfl
— With Love Bihar (@WithLoveBihar) August 1, 2025
इस घटना पर इंडिगो एयरलाइन्स ने प्रतिक्रिया दी है. अपने आधिकारिक बयान में एयरलाइन्स ने कहा, “हमें अपनी एक फ्लाइट में हुई मारपीट की घटना की जानकारी है. ऐसा अभद्र व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है और हम अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और गरिमा से समझौता करने वाले किसी भी कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं. हमारे चालक दल ने स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया. संबंधित व्यक्ति अनरूली मानते हुए उसे सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया. प्रोटोकॉल के अनुसार, सभी संबंधित नियामक एजेंसियों को विधिवत सूचित कर दिया गया है. हम अपनी सभी उड़ानों में एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
