बुजुर्ग मां पर चलाई चप्पल, लात-घूंसों से पीटा, कलयुगी बेटे ने हर हद कर दी पार और अब…, VIDEO

KOTA3 (1)
The Hindi Post

बुजुर्ग मां पर चलाई चप्पल, लात-घूंसों से पीटा, कलयुगी बेटे ने हर हद कर दी पार और अब…, VIDEO

 

कोटा शहर में कलयुगी बेटे ने अपनी मां से ही मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मां की शिकायत पर बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया था. हालांकि, इस दौरान जब वह मारपीट करने पहुंचा तब मौके पर मौजूद एक बालिका ने इसका पूरा वीडियो बना लिया. इस मामले की जांच कर रहे एएसआई उदय सिंह का कहना है कि आरोपी को रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था. उसे न्यायालय में भी पेश किया गया था. फिलहाल उसे जमानत मिल गई है.

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी अपनी मां की पिटाई कर रहा है. वहां पर मौजूद छोटे भाई की पत्नी बीच बचाव कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी नहीं माना और बुजुर्ग को को लात-घूंसों और चप्पल से मारता रहा. इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था. घटनाक्रम 20 जुलाई का बताया जा रहा है. पड़ोसियों और परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया था.

पूरे प्रकरण पर आरोपी की बहन अर्चना मेहरा का आरोप है कि बीते कई महीनों से उसका भाई भूपेंद्र पिता रामनारायण और मां संतोष मेहरा को परेशान कर रहा था. उनका छोटा भाई धर्मेंद्र और उसकी पत्नी भी काफी परेशान हो रही थी. पहले भूपेंद्र विनोबा भावे नगर स्थित घर को छोड़कर अलग रहने लग गया. बाद में भूपेंद्र कभी भी घर आ जाता था और गाली गलौच के साथ-साथ धक्का मुक्की और मारपीट करता था.

अर्चना ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले उनका भाई इस तरह की हरकतें नहीं करता था. वह अब शराब के नशे में इस तरह की हरकतें कर रहा है. प्रॉपर्टी या अन्य कोई विवाद जैसा भी मामला नहीं है. अगर ऐसा हो तो मिलकर मामले को सुलझाया जा सकता है. पूरे परिवार को अपने फ्लैट पर ही रखा था, जहां पर आकर उसने घटनाक्रम को अंजाम दिया. मां के साथ बहुत ज्यादा मारपीट करने पर ही शिकायत करनी पड़ी. कोर्ट से भूपेंद्र को जमानत मिल गई है लेकिन हमारा पूरा परिवार दहशत में है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!