शराब की दुकान की ग्रिल में शख्स ने फंसा ली मुंडी, हैरान कर देगा यह वीडियो…

DRINKER

शराब की दुकान की ग्रिल में फंस गया शख्स का सिर/ फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक शख्स ने अपना सिर शराब की दुकान में लगी ग्रिल में फंसा लिया है.

यह शख्स कथित तौर पर नशे की हालत में था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस शख्स के एक हाथ में शराब की बोतल है. वहीं, दूसरी ओर वह अपना सिर ग्रिल के बीच से निकालने की कोशिश कर रहा है. इस पूरे ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

 

वीडियो को एक्स पर @mannkaurr1 नाम के पेज ने शेयर किया है. इस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब यह शख्स ग्रिल के बीच से अपना सिर बाहर नहीं निकाल पाता तो उसके आस-पास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद करने लगते है. थोड़ी देर बाद ही उस व्यक्ति का सिर ग्रिल के बीच से छूट जाता है.

इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहें हैं. प्रकाश पटेल नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, “जान जाए पर दारू न जाए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसा ही होना चाहिए दारू वाले का.”

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हैं कि वायरल वीडियो कहां का हैं और इसे कब रिकॉर्ड किया गया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!