अपार्टमेंट में मृत मिली मशहूर पाकिस्तानी अभिनेत्री, दो हफ्तों से फ्लैट में सड़ रहा था शव, ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस तो…..
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर की मौत हो गई हैं. मंगलवार को उनकी मौत की पुष्टि की गई. पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ चुका था. माना जा रहा है कि दो हफ्ते पहले ही हुमैरा की मौत हो चुकी थी. लेकिन आसपास रहने वाले लोगों का ध्यान इस बात पर नहीं गया. डीआईजी सैयद असद रजा ने पाकिस्तानी मीडिया को इस बात की जानकारी दी.
हुमैरा असगर कराची में इत्तेहाद कमर्शियल के एक फ्लैट में रहती थीं, इसी अपार्टमेंट में एक्ट्रेस का शव मिला. पुलिस ने मंगलवार यानी 8 जुलाई इस बात की पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस की बॉडी काफी सड़ चुकी थी. डीआईजी सैयद असद रजा ने पाकिस्तानी मीडिया को हुमैरा असगर के बारे में जानकारी दी. डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने ताला तोड़कर एक्ट्रेस के घर में एंट्री ली. अंदर हुमैरा असगर का सड़ चुका शव मिला. ऐसा माना जा रहा है कि एक्ट्रेस की मौत लगभग दो हफ्ते पहले हुई होगी.

हुमैरा की उम्र लगभग 30 से 35 साल बता गई है. वह सात साल से कराची वाले अपार्टमेंट रह रही थीं. निचे (Niche) लाइफस्टाइल की रिपोर्ट के अनुसार हुमैरा की माैत को नेचुरल माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार अभी जांच चल रही है. फोरेंसिक टीम को हुमैरा के अपार्टमेंट से सबूत जमा करने के लिए बुलाया गया है. एक्ट्रेस का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंट की डॉ. सुम्मैया की देखरेख में हुमैरा असगर के शव का पोस्टमार्टम हुआ. डॉ. सुम्मैया ने कहा, ‘शव लगभग सड़ने की एडवांस स्टेज पर था.’
हुमैरा असगर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरफ फैल गई. ऐसे में पुलिस ने लोगों को अटकलों से बचने की सलाह दी है. पुलिस का कहना है कि अभी हुमैरा असगर की मौत की जांच जारी है.
