उसे कुत्तों ने “पाला”, वो बोलता नहीं “भौंकता” है, 8 साल के बच्चे को किया गया रेस्क्यू….

The Hindi Post

एशियाई देश थाईलैंड से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक 8 साल के बच्चे को रेस्क्यू (बचाया) किया गया है. इस बच्चे की “देखभाल” घर के 6 पालतू कुत्ते करते थे. बच्चे की मां और बड़ा भाई दोनों नशे के आदी है. वे इस पर कथित तौर पर ध्यान नहीं देते थे. बच्चा दो सालों से स्कूल नहीं गया हैं और न ही उसके दोस्त हैं. कुत्तों के बीच रहने के कारण वह बोलने की जगह “भौंक” पर बात करने लगा.

इस बच्चे को थाइलैंड के लाप्ले जिले से मलिन अवस्था में 30 जून को रेस्क्यू किया गया. दरअसल बच्चे की इस दयनीय स्थिति के बारे में एख स्कूल की प्रिंसिपल और स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी. इसके बाद बच्चे को बचाने का अभियान छेड़ा गया.

बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाली पाविना होंगसाकुल फाउंडेशन फॉर चिल्ड्रन एंड वीमेन की अध्यक्ष पाविना होंगसाकुल, ने कहा, “वह कुछ नहीं बोला, बस भौंकता रहा.” उन्होंने आगे कहा कि यह दृश्य देखना दुखद था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे के पड़ोसियों ने बताया कि उसकी मां घर में उसे 6 कुत्तों के साथ अकेला छोड़कर भीख मांगने के लिए चली जाती थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे की मां और उसका 23 वर्षीय भाई नशे के आदी है. सरकार की तरफ से उसकी पढ़ाई के लिए उसकी मां को कुछ पैसे भी मिले थे लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल अपने नशे के लिए कर डाला. इसलिए वह कभी भी स्कूल नहीं गया.

पाविना होंगसाकुल ने कहा, “बच्चे की मां उसे स्कूल नहीं जाने देती थी और वह घर पर ही रहता था. यह सब देख कर पड़ोस में रहने वाले लोग अपने बच्चे को इस बच्चे के साथ खेलने नहीं देते थे. इसका नतीजा यह हुआ कि वह अन्य बच्चों के साथ घुलमिल नहीं पाया और ठीक से इंसानी बर्ताव सीख नहीं पाया. घर में कुत्तों के बीच में अकेले रहने के कारण वह कुत्तों की तरह व्यवहार करने लगा.

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि बच्चे का कुत्तों के अलावा और कोई साथी नहीं है. पवीना ने कहा कि बच्चे की देखभाल अब एक शेल्टर होम में की जा रही है जहां उसकी अच्छी परवरिश हो सके ताकि वो अच्छा जीवन जी सके.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!