युवक को भारी पड़ी आशिकी, गर्लफ्रेंड ने रात को बुलाकर काट दिया प्राइवेट पार्ट और अब…

Boyfriend and girlfriend (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (Meta AI Photo)

The Hindi Post

सभी बड़ी खबरें पढ़े हिंदी पोस्ट डॉट इन पर

 

संतकबीरनगर में एक युवक पर आशिकी भारी पड़ गई. बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचा था लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर हमला बोल दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. जैसे-तैसे लहूलुहान हालत में युवक भागकर अपने घर पहुंचा. जहां परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

 यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. जहां विकास नाम का युवक उसी गांव की एक लड़की से प्यार करता था. दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों की माने तो सोमवार की रात लड़की ने उसे फोन करके मिलने के लिए अपने घर बुलाया. फिर युवक रात में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंच गया. वह रात भर उसके साथ रहा.

जब युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर पर था तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकू या धारदार ब्लेड से अटैक करके उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला. जिससे युवक घायल हो गया. युवक सुबह वहां से अपने घर पहुंचा और परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया. फिलहाल, युवक की हालत ठीक है.

इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है, लेकिन इस मामले में अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है. जब तहरीर मिलेगी तो कार्यवाई की जाएगी.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!