पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ नजदीक पहुंचा गया युवक और फिर….,VIDEO

AKHILESH YADAV

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को दोपहर में अनवरगंज पहुंचे. यहां पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान इंजिनियर सुनील यादव और लल्लन चौहान ने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की.

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में चूक हुई. इस दौरान एक युवक अचानक घेरे को तोड़ते हुए मंच पर पहुंच गया. पुलिस ने उसे आनन-फानन पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की.

 

बता दें कि अखिलेश यादव आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आजमगढ़ पहुंचे हैं. इसके बाद वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे.

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अखिलेश यादव के जिले का न होने को लेकर बार-बार सवाल खड़े किए जाते थे. इसे देखते हुए अखिलेश यादव ने अनवरगंज में आवास और कार्यालय का निर्माण कराने के लिए जमीन खरीदी थी.

वर्तमान में आवास का निर्माण पूरा हो चुका है. सपा कार्यालय का निर्माण होना है. इसका उद्घाटन करने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव का आगमन हुआ.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!