ईरान इजराइल वॉर: लाइव शो के दौरान न्यूज पढ़ रही थी एंकर तभी स्टूडियो में गिरा बम, उठकर भागती दिखी एंकर…., Video

cropped-Hindi-Post.png
The Hindi Post

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग का खौफनाक मंजर सामने आया है. सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो ईरान के न्यूज चैनल की है. घटना का वीडियो सामने आया है और यह देखा जा सकता है कि इजरायल की तरफ से किए गए हमले की हकीकत कितनी डरावनी है.

दरअसल, इजरायली मिसाइलों ने ईरान के सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) के मुख्यालय पर तेहरान में लाइव शो के दौरान हमला किया. इस हमले के कारण विस्फोट हुआ जिससे टीवी पर हो रहा प्रसारण बाधित हुआ. हमले के दौरान फुटेज में एंकर बोलती हुई नजर आ रही है. तभी इजरायल की तरफ से दागे गए बम का धमाका होता है. न्यूज एंकर शो के बीच में ही स्टूडियो से भागने लगी है.

वहीं पीछे से कैमरे में अल्लाह हू अकबर बोलते हुए लोग सुनाई दे रहे हैं. यह हमला इजरायली रक्षा बलों द्वारा तेहरान के जिला 3 में वहां रहने वाले लोगों के लिए सुरक्षित रहने की चेतावनी जारी करने के तुरंत बाद हुआ. IRIB की इमारत यहीं पर स्थित है. अपने पोस्ट में आईडीएफ ने कहा, “इजरायली नागरिकों को आश्रयों में भागने से पहले निकासी चेतावनी नहीं मिलती है. हम एक जैसे नहीं हैं.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!