सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, गैस्ट्रो विभाग में चल रहा इलाज

Sonia Gandhi 3 (1)

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, उन्हें पेट से संबंधित समस्या के चलते गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (गैस्ट्रो) विभाग में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत अब स्थिर है.

सर गंगाराम अस्पताल की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा गया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और उनकी निगरानी की जा रही है.

अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर नजर रख रहे हैं.

उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कई कांग्रेस नेताओं और पार्टी सदस्यों ने चिंता व्यक्त की है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

सोनिया गांधी पहले भी कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. अब हर किसी की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि उन्हें कब तक अस्पताल में रहना होगा. इससे पहले 20 फरवरी को उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!