चलती ट्रेन से गिरी नवविवाहिता तो बचाने के लिए कूदा पति, गोद में उठाकर 1 KM चला, फिर जो हुआ वो….
आईएएनएस फाइल फोटो
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक नवविवाहिता चलती ट्रेन से गिर गई. बाद में उनकी मृत्यु हो गई.
नवविवाहित महिला अपने पति के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी. जब वह गिरी तो उनके पति भी चलती ट्रेन से कूद गए. हालांकि वह उनको बचा नहीं सके.
बदहवास पति पत्नी को खोजते हुए लगभग एक किलोमीटर तक चले. इसके बाद वह उन्हें अपने कंधों पर उठाकर जैसे तैसे अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतका की पहचान शिवानी शर्मा के रूप में हुई है. वह 21 वर्ष की थी. उनकी बीते महीने की 16 तारीख को एडवोकेट विकास जोशी से शादी हुई थी. शिवानी की मौत से विकास पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विकास इंदौर में रहते है और वहीं प्रैक्टिस करते है जबकि शिवानी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई की रहने वाली थी. वह एलएलबी की छात्रा थी.
शिवानी परीक्षा देने के लिए उरई (यूपी) आई थी. पति-पत्नी उरई से वापस लौट रहे थे. दोनों उज्जैनी एक्सप्रेस में सवार थे. ट्रेन के शिवपुरी स्टेशन से छूटने के ठीक बाद शिवानी को तबियत खबर महसूस हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह उलटी कर रही थी.
वह गेट के पास मौजूद थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी दौरान वह गिर गई. विकास पानी लेने गए थे. लौटने पर देखना कि पत्नी वहां नहीं है. उनको एक लड़के ने बताया कि वह (शिवानी) ट्रेन से नीचे गिर गई है. इसके बाद विकास चलती ट्रेन से उतर गए पर अपनी पत्नी को बचा नहीं पाए.
घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसआई सुमित शर्मा ने बताया, “कल दिनांक 28.5 .25 को फरियादी विकास जोशी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ग्वालियर से इंदौर के लिए ट्रेन से जा रहा था. उसकी पत्नी का अचानक जी मचलाने लगा और उल्टी सी महसूस हो रही थी तो वह गेट के पास चली गई और पति पानी लेने के लिए ट्रेन के अंदर ही था, तो थोड़ी देर बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी गिर गई है.”
Shivpuri, Madhya Pradesh: A 21-year-old newlywed, Shivani Sharma, died after falling from a moving train near Shivpuri. Feeling unwell, she slipped near the coach door. Her husband jumped off to rescue her, but she was declared dead at the hospital. Police are investigating. SI… pic.twitter.com/SHshAdVKMe
— IANS (@ians_india) May 29, 2025
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
