भारी विरोध के बाद रेडिको खेतान ने ‘त्रिकाल’ ब्रांड की व्हिस्की…..
फोटो क्रेडिट : आईएएनएस
नई दिल्ली । हाल ही में ‘त्रिकाल’ नाम का व्हिस्की ब्रांड लॉन्च किया गया था. इस ब्रांड को भारत की अग्रणी शराब निर्माता कंपनी रेडिको खेतान ने लॉन्च किया था. इसके लॉन्च होते ही विरोध होने लगा था. विरोध था इसके नाम को लेकर. अब रेडिको खेतान ने व्हिस्की ब्रांड ‘त्रिकाल’ को वापस लेने की घोषणा की है.
दावा किया गया था कि इस ब्रांड का नाम और छवि धार्मिक भावनाओं को आहत करती है.
उल्लेखनीय है कि 3,500 से 4,500 रुपए की कीमत वाली सिंगल माल्ट व्हिस्की के लॉन्च के तुरंत बाद विवाद शुरू हो गया था.
बोतल पर लगे टील रंग के लेबल पर बंद आंखों वाले चेहरे और माथे पर एक चक्र की रेखा-खींची गई आकृति थी – जिसे कई लोगों ने भगवान शिव की तीसरी आंख जैसा समझा. धार्मिक नेताओं और सनातन धर्म संगठनों सहित आलोचकों ने ‘त्रिकाल’ नाम पर आपत्ति जताई थी. उनका तर्क था ‘त्रिकाल’ हिंदू देवता शिव से जुड़ा पवित्र शब्द हैं.
IANS
