फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है. ये कोई मेल-मुलाकात का साधारण वीडियो नहीं है. वे वियतनाम की राजधानी हनोई में राजकीय दौरे पर पहुंचे थे. यहां पर मैक्रों को उनकी पत्नी ब्रिगिट ने फ्लाइट से उतरते वक्त कुछ इस तरह से छुआ कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ये कोई प्यार भरा वीडियो नहीं है बल्कि फ्रेंच फर्स्ट लेडी ब्रिगिट यहां पर मैक्रों के चेहरे को हाथ से धकेलती नजर आ रही हैं. फ्रेंच राष्ट्रपति मैंक्रो के मु्ंह पर जब ये थप्पड़ पड़ा तो वे विमान के गेट से बिल्कुल पास खड़े थे. इसलिए ये मंजर कैमरों में कैद हो गया और फिर इसे वायरल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगा.
❗️ Macron’s wife viciously SMACKS him in face pic.twitter.com/2zSalRFYLu
— RT (@RT_com) May 26, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, उन्हें पत्नी हाथों से मैंक्रो के मुंह पर मारती हैं. मैक्रों थोड़ा पीछे हटते हैं, तभी उन्हें अहसास होता है कि नीचे पत्रकारों की फौज और कैमरों की नजरें उन पर टिकी हैं. बस फिर क्या, राष्ट्रपति साहब ने फौरन चेहरे के भाव बदले और मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और चुपके से प्लेन के अंदर छिप गए.
पहले तो राष्ट्रपति भवन ने इस वीडियो को AI का कमाल बताकर खारिज करने की कोशिश की. हालांकि जब वीडियो की सत्यता सामने आई, तो बयान में भी ट्विस्ट आ गया. अब मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे पति-पत्नी की नोक-झोंक करार दिया है. हालांकि वीडियो में आगे भी दोनों के बीच किसी तरह का तालमेल नहीं दिखा. वहीं मैंक्रो का चेहरा बिल्कुल सफेद पड़ गया था, मानो वो ब्रिगिट से डर रहे हों.
आपको बता दें कि इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की लव मैरिज है. ब्रिगिट और मैंक्रो की उम्र में 24 साल का फासला है. मैक्रों अपनी पत्नी से 24 साल छोटे हैं और वे कभी उनकी स्कूल टीचर हुआ करती थीं. 15 साल की उम्र में मैक्रों को अपनी 39 साल की टीचर से प्यार हो गया. उस वक्त ब्रिगिट शादीशुदा थीं और तीन बच्चों की मां भी. बावजूद इसके 16 साल की उम्र में मैक्रों ने ब्रिगिट को प्रपोज कर दिया.
मैक्रों के परिवार ने इस रिश्ते का जमकर विरोध किया, लेकिन वे नहीं माने. ब्रिगिट ने अपने पहले पति से तलाक लिया और 2007 में, जब मैक्रों 29 के और ब्रिगिट 54 की थीं, उन्होंने पेरिस में एक निजी समारोह में शादी रचा ली. 2017 में मैक्रों के फ्रांस का राष्ट्रपति बनने के बाद ब्रिगिट फर्स्ट लेडी बनीं. वे पति के हर विदेशी दौरे में उनके साथ रहती हैं.
