एप्पल के सीईओ को डोनाल्ड ट्रंप की खुली चेतावनी, “अमेरिका ……”

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

वाशिंगटन | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक को खुली चेतावनी दे डाली है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रूथ सोशल” पर लिखा कि अगर आईफोन का निर्माण अमेरिका के बाहर होता है तो उसे (एप्पल) कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को बता दिया था कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले उनके आईफोन का निर्माण अमेरिका में ही होगा, भारत या कहीं और नहीं. अगर ऐसा नहीं होता है तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25% टैरिफ देना होगा.”

आपको बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल को टारगेट किया हो. इससे पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एप्पल को अपने निशाने पर ले चुके है. उन्होंने एप्पल से भारत में मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण) न करने के लिए कहा था.

कतर के दोहा में एक बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा था, “एप्पल अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा.”

हाल के वर्षों में एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन के लिए भारत एक प्रमुख केंद्र बन गया है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!