“आतंकवादी हमले और खतरे का इनपुट केंद्र सरकार को तीन दिन पहले मिल गया था, इसे देखते हुए पीएम मोदी ने …… “: कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा दावा

Mallikarjun kharge (2)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

रांची | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कठघरे में खड़ा करते हुए मंगलवार को कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट के बावजूद सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई थी इसलिए उन्हें इस हमले में हुई निर्दोष लोगों की मौत की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में केंद्र की सरकार ने पहलगाम की घटना पर इंटेलिजेंस चूक की बात मानी है. जब वह अपनी चूक मान रही है तो उसे हमले में हुई मौतों की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित रैली में उन्होंने कहा, “मैंने एक अखबार में पढ़ा कि कश्मीर में आतंकवादी हमले और खतरे का इनपुट केंद्र सरकार को तीन दिन पहले मिला था. इसे देखते हुए उन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने) अपना कश्मीर का दौरा रद्द कर दिया था लेकिन उन्होंने वहां जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की. वहां पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की तैनाती की जानी चाहिए थी.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार जो भी कदम उठाएगी कांग्रेस उसे पूरा समर्थन देगी. पाकिस्तान के खिलाफ सरकार कार्रवाई के लिए जिस भी तरह आगे बढ़ेगी, कांग्रेस उनका साथ देगी. देश सबसे बड़ा है. देश के बाद ही कोई धर्म और जाति है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!