पाकिस्तान का दावा, उसने टेस्ट किया इस मिसाइल का, इतनी है इसकी रेंज

Missile Grok AI (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (Image: X/Grok)

The Hindi Post

पाकिस्तानी सेना ने 450 किलोमीटर तक मार करने वाली अब्दाली बैलेस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण का दावा किया है. ये सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, लेकिन भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के आगे ये कुछ भी नहीं है. पहलगाम हमले को लेकर सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को दावा किया कि उसने Ex INDUS के तहत अब्दाली वेपन सिस्टम का सफल टेस्ट किया है. पाकिस्तानी फौज ने कहा है कि मिसाइल के एडवांस्ड नेवीगेशन सिस्टम का शक्ति परीक्षण करते हुए सैन्य तैयारियों को परखा गया.

सेना ने कहा कि ये आर्मी की सामरिक कोर कमान की अगुवाई में वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने यह सफल टेस्ट किया है. पाकिस्तानी मीडिया में भी इसे खूब बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. हालांकि ग्लोबल फॉयरपॉवर इंडेक्स की रिपोर्ट की मानें तो मिसाइलों की ताकत और जखीरे के मामले में भारत दूसरी श्रेणी के देशों में आता है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) पाकिस्तान तीसरी श्रेणी के देशों में. भारत का रक्षा खर्च पाकिस्तान के नौ गुना है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!