तेज हवा चली और फिर हुआ कुछ ऐसा कि हो गई चार लोगों की मौत
प्रतीकात्मक इमेज
नई दिल्ली | दिल्ली के द्वारका के खरहरी नाहर गांव में शुक्रवार को तेज हवा चलने से बड़ा हादसा हो गया. तेज हवा की वजह से खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया. इससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है, जबकि पति अजय को मामूली चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कराया.
निगम पार्षद शशि यादव ने इस हादसे पर दुख प्रकट किया. उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह दुखद घटना है. मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि परिजनों को हर संभव मदद की जाए और घायल अजय के उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए.
उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में डीएम लक्ष्य सिंह के बात की गई है, साथ ही अब इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं कि आगे कभी इस तरह की घटना नहीं हो.
नजफगढ़ जोन के चेयरमैन अमित खड़खड़ी ने कहा कि तेज आंधी की वजह से यह हादसा हुआ. विशालकाय पेड़ इस मकान पर गिर पड़ा. इस मकान में रहने वाले तीन बच्चे और मां की मृत्यु हो गई. वहीं परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया. दुख की इस घड़ी में हम इस परिवार के साथ खड़े हैं.
