आधी रात को घर पर मिलने आए प्रेमी को शादीशुदा महिला ने संदूक में छिपाया फिर भी घरवालों को पता चल गया…. उसके बाद जो हुआ वो होश उड़ा देगा

Agra 2 (1) (1)
The Hindi Post

आगरा में एक महिला से मिलने उसका बॉयफ्रेंड आधी रात को घर पहुंच गया। बेडरूम से पुरुष की आवाज आने पर जेठ को शक हुआ। उसने घरवालों को जगा दिया और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने से पहले महिला ने बॉयफ्रेंड को कमरे में रखे संदूक में कपड़ों के बीच छिपा दिया।

घरवालों ने पूरे कमरे में उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच महिला के जेठ की नजर संदूक पर पड़ी, जिसकी एक कुंडी अंदर की तरफ लगी थी। उन्होंने संदूक खोला तो अंदर महिला का बॉयफ्रेंड बिना कपड़ों के छिपा हुआ मिला।

गुस्साए परिजनों ने उसकी थप्पड़ों और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की, फिर कपड़े पहनाकर उसे घर के बाहर ले गए, जहां ग्रामीणों ने भी उसे जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया गया। घटना रविवार को फतेहाबाद थाना क्षेत्र की है।

 पुलिस को पकड़े गए युवक ने बताया कि उसका नाम अजय (30) है। वह बहा तहसील का रहने वाला है। उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति उसका दोस्त है। दोनों ट्रक ड्राइवर हैं। 5 साल पहले मैं उसके घर आया था।

इसके बाद कई बार आया। एक बार महिला के पति ने मेरे मोबाइल से उसे कॉल किया। यहीं से हमारे बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे हम दोनों नजदीक आ गए। महिला से 4 साल से मेरा प्रेम संबंध चल रहा है। इस दौरान मैं उससे कई बार बाहर भी मिला।

जब भी महिला का पति घर पर नहीं होता था, वह मुझे फोन कर बुला लेती थी। महिला के घर में जेठ, जेठानी और सास-ससुर रहते हैं। रविवार को मेरी महिला से बात हो रही थी। उसने बताया कि पति घर पर नहीं हैं, तुम मुझसे मिलने आ जाओ।

मैं उसके बुलाने पर शाम को ट्रक से 40 किलोमीटर दूर उसके गांव पहुंचा। रात 10 बजे उसके जेठ और सास-ससुर खाना खाकर सोने चले गए। इसी बीच, रात 11:30 बजे महिला ने मुझे फोन कर बुला लिया। उसने चुपके से घर का मेन गेट खोला और मैं घर के अंदर चला गया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 1 बजे महिला का जेठ पानी पीने के लिए छत से नीचे आया। उसने महिला के कमरे से पुरुष की आवाज सुनी। इसके बाद घरवालों को बुला लिया। कमरे का दरवाजा खटखटाया। महिला ने डरकर प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया।

फिर उसने दरवाजा खोला। जेठ ने पूछा- अंदर कौन था? इस पर महिला चुप रही। घरवालों ने बिस्तर और बेड के नीचे तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसी बीच जेठ की नजर संदूक पर पड़ी, जिसकी एक कुंडी अंदर की ओर लगी थी।

जेठ ने जब संदूक खोला तो उसमें प्रेमी बिना कपड़ों के बीच छिपा हुआ मिला। घरवालों ने उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान प्रेमी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। महिला के घरवालों ने उसे बाहर निकाला, फिर कपड़े पहनाए। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जब ग्रामीणों को पूरी सच्चाई पता चली, तो उन्होंने भी प्रेमी को लात-घूसों और डंडे से पीटा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया।

14 साल पहले हुई थी महिला की शादी पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। घटना के वक्त महिला का पति आगरा में ही कहीं ट्रक लेकर गया हुआ था। महिला तीन महीने पहले बॉयफ्रेंड अजय के साथ भाग गई थी। आठ दिन बाद वह घर लौटी थी। उस वक्त गांव में पंचायत भी हुई थी।

इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया- ग्रामीणों ने एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। महिला के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमी अजय की पैरवी में महिला भी थाने पहुंची थी।

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!